Mauganj Lapata Vyapari : जलप्रपात में तीन दिन से लापता व्यापारी का शव बरामद, 6 घंटे की मेहनत के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला…

Parivesh
Mauganj Lapata Vyapari

Mauganj Lapata Vyapari : मऊगंज। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में बहुती जलप्रपात में मंगलवार को तीन दिन से लापता व्यापारी अरविंद गुप्ता का शव बरामद हुआ। सोनवर्षा के रहने वाले अरविंद गुप्ता की तलाश उनके परिजनों ने लगातार की। शव झरने की गहरी खाई में एक बड़ी चट्टान पर पड़ा मिला। कपड़े और स्कूटी देखकर परिवार ने तुरंत पहचान कर ली और चीख-पुकार मच गई।

Mauganj Lapata Vyapari : शव जिस स्थान पर मिला, वह जलप्रपात का ‘सुसाइड पॉइंट’ कहलाता है, जहां फिसलन और पथरीली चट्टानों के बीच कई फुट गहरी खाई है। मंगलवार को पुलिस मौके तक नहीं पहुँच सकी। बुधवार को नईगढ़ी पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने 6 घंटे की कठिन मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला और पीएम के लिए सीएचसी नईगढ़ी भेजा गया।

READ MORE : Bhopal Gurunanak School Case : प्रिंसिपल की हैवानियत : तबीयत खराब का कहकर पेरेंट्स को बुलाया, पिता बोले- चेहरे पर थप्पड़ के निशान, हो गया बेहोश…जानें पूरा मामला

परिवार ने बताया कि अरविंद 16 नवंबर को दुकान से काम की बात कहकर निकले थे। 17 नवंबर को उनकी स्कूटी बहुती कूड़ा के पास मिली, अगले दिन चप्पल और फिर शव खाई में दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय प्रशासन ने पिछले हादसों को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। चार महीने पहले भी इसी क्षेत्र में तीन शव बरामद हुए थे। एसपी दिलीप सोनी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश जारी किए। ग्रामीणों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *