Makdi Crime News: रोशन सेन/माकड़ी। थाना अनंतपुर पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Makdi Crime News: पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना अनंतपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सिलाटी निवासी कार्तिक मंडल ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी द्वारा लगातार शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने घरवालों के तैयार नहीं होने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया। पुलिस जांच में आरोपी के पहले से विवाहित होने और उसके तीन बच्चे होने की जानकारी सामने आई।
Makdi Crime News: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (नक्सल ऑप्स) कोण्डागांव श्री सिद्धार्थ बघेल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकासचंद्र राय के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार्तिक मंडल पिता निखिल मंडल, उम्र 26 वर्ष, निवासी सिलाटी, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) को ग्राम सिलाटी से दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद उसे 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Makdi Crime News: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनंतपुर निरीक्षक विकासचंद्र राय, सउनि. सुखराम नेताम, प्रधान आरक्षक 196 छबीलाल कोर्राम, प्रधान आरक्षक 236 भूपेन्द्र मरकाम, प्रधान आरक्षक 349 श्यामसिंह मरकाम, आरक्षक 336 विनेश सोरी, आरक्षक 813 चेतन मरकाम एवं आरक्षक 955 मनराज वट्टी का सराहनीय योगदान रहा।





