Surajpur Crime News: सूरजपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रेमनगर पुलिस ने बोलेरो वाहन से गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान 88 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।
Surajpur Crime News: पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में वाहनों की जांच शुरू की।
इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध बोलेरो वाहन दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और ब्रम्हपुर के पास वाहन को रोककर आरोपी को पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें से 88 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 44 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांजा रायगढ़ की ओर से लाया जा रहा था और इसे बचरापोड़ी की ओर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Surajpur Crime News: तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
Surajpur Crime News: पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।





