मध्य प्रदेश कैडर के 25 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। ये अधिकारी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए बिहार रवाना होंगे।
सभी अधिकारियों को 3 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा आयोजित ब्रीफिंग में शामिल होने के बाद बिहार भेजा जाएगा। इस सूची में विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं, जिनमें Member Secretary, MP Food Commission शॉबित जैन, PS (Social Justice) सोनाली पोंक्षे वायनकार, PS (Revenue) विवेक कुमार पोरवाल, PS (Public Health Engineering) P नरहरी, Secretary School Education डॉ. संजय गोयल, Secretary Labour Department रघुराज MR, Secretary Women and Child Development Department G V रश्मि आदि प्रमुख अधिकारी शामिल हैं।
READ MORE : Mohammad Shahid : पद्मश्रीओलंपियन मोहम्मद शाहिद के घर पर बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन की कार्रवाई
इन अधिकारियों की जिम्मेदारी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों की निगरानी, चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखना होगी।
इस दौरान, आयोग की ब्रीफिंग में अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंध, शिकायत निवारण और प्रशासनिक सहयोग से संबंधित सभी निर्देश दिए जाएंगे।
READ MORE : MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 : 7500 पदों पर आवेदन का आज अंतिम दिन…
यह तैनाती राज्य सरकार और चुनाव आयोग के बीच बेहतर समन्वय और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
मुख्य अधिकारी जिनकी जिम्मेदारी तय हुई:
शॉबित जैन, सोनाली पोंक्षे वायनकार, विवेक कुमार पोरवाल, P नरहरी, डॉ. संजय गोयल, रघुराज MR, G V रश्मि, मदन विभीषण नागरगोजे, स्वतंत्र कुमार सिंह, भरत यादव, अभिषेक सिंह, अजय गुप्ता, अमित तोमर, अविनाश लवानिया, प्रीति मैथिल, अनुराग चौधरी, तरुण राठी, गौतम सिंह, गिरीश शर्मा, हरजिंदर सिंह, ओम प्रजापति, वीरेंद्र कुमार, डॉ. फटिंग राहुल हरिदास, कुमार पुरुषोत्तम।
यह तैनाती मध्य प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों के लिए प्रशासनिक सहयोग और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।











