Bhopal News : सोम कंपनी के ऑफिस के बाहर पत्रकारों से बदसलूकी, कर्मचारियों ने की झूमाझटकी…वीडियो वायरल

Parivesh
Bhopal News

भोपाल : Bhopal News : सोम कंपनी एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार कंपनी के कर्मचारियों ने कस्टम विभाग की छापेमारी को कवर करने गए पत्रकारों से बदसलूकी और मारपीट की। यह घटना एमपी नगर ज़ोन-2 स्थित कंपनी के ऑफिस के बाहर हुई।

Bhopal News : पत्रकारों पर हमला

जैसे ही मीडिया कर्मी कस्टम विभाग की चल रही छापेमारी की जानकारी लेने के लिए सोम कंपनी के ऑफिस पहुंचे, वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और एक पत्रकार का कॉलर पकड़कर उनके साथ झूमाझटकी भी की। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसमें कंपनी की बौखलाहट साफ नजर आ रही है।

विवादों का पुराना नाता

सोम कंपनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। कंपनी के डायरेक्टर को पहले भी इंदौर हाईकोर्ट से सजा मिल चुकी है। उन पर अवैध कारोबार, जीएसटी चोरी और लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। हाल ही में आबकारी विभाग ने भी लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी किया है।

अवैध रीसाइक्लिंग का गोरखधंधा

सूत्रों के मुताबिक, सोम कंपनी की बियर फैक्ट्री में अवैध तरीके से रीसाइक्लिंग का काम चल रहा है। कंपनी ओमान से खाली बियर बैरल मंगवाती है और साथ ही स्थानीय दुकानों व कबाड़ी वालों से भी खाली बैरल खरीदकर उनका दोबारा इस्तेमाल करती है। यह अवैध कारोबार कंपनी को भारी मुनाफा दे रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर सोम कंपनी की संदिग्ध कार्यप्रणाली और अवैध गतिविधियों को उजागर किया है। पत्रकारों पर हमला कर उन्होंने न केवल मीडिया की आज़ादी पर हमला किया है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि वे अपनी सच्चाई छिपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *