Jabalpur News : जबलपुर के बरगी में गौ-तस्करी का पर्दाफाश, 65 बछड़ों से भरा ट्रक पकड़ा, 11 की मौत

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के बरगी क्षेत्र में एक बड़ी गौ-तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बरगी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया।

Jabalpur News : जांच के दौरान ट्रक में 65 बछड़ों को ठूंस-ठूंस कर भरा पाया गया, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

Jabalpur News : बचाए गए जीवित बछड़ों को पास की एक सुरक्षित गौशाला में पहुंचा दिया गया है। फिलहाल बरगी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *