Mahakal Shringar Aarti Live : उज्जैन। सोमवार भोर में विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भव्य श्रृंगार आरती विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। आरती के दौरान मंदिर परिसर में घंटों और शंखों की गूंज के साथ “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा उज्जैन नगरी भक्तिमय हो उठा। हजारों श्रद्धालु आरती के साक्षी बने।
Mahakal Shringar Aarti Live : आज भगवान महाकाल का विशेष चांदी के आभूषण, गुलाब और चंदन से श्रृंगार किया गया। महाकाल का दरबार फूलों से सजा था, और पूरे मंदिर में दीपों की रौशनी फैली हुई थी। पुजारियों ने पंचामृत स्नान, भस्म अर्पण और रुद्राभिषेक के बाद भव्य आरती की। आरती के साथ भक्तों ने “ॐ नमः शिवाय” और “महाकाल की जय” के स्वर में पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।
View this post on Instagram
READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : जय श्री बालाजी के जयकारों से गूंजा धाम, भव्य आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़…
मंदिर समिति के अनुसार, आज के दिन सोमवार और प्रदोष व्रत का संयोग होने से दर्शन का विशेष महत्व रहा। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।













