Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Last Surya Grahan 2025 : 21 सितंबर को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें सूतक, प्रभाव और कहां दिखेगा यह खगोलीय नजारा

Last Surya Grahan 2025 : साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 11 बजे शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट रहेगी।

Last Surya Grahan 2025 : भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां धार्मिक दृष्टिकोण से इसका कोई असर मान्य नहीं होगा और न ही सूतक काल लागू होगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इस समय सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कुछ राशियों पर इसका शुभ असर दिखेगा तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

Last Surya Grahan 2025

वृषभ, मकर और कुंभ राशि के लोगों को इस ग्रहण से आर्थिक लाभ, निवेश में फायदा और सामाजिक संबंधों में मजबूती मिल सकती है। वहीं मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या, करियर में कठिनाइयां और रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को अशुभ समय माना जाता है। हालांकि भारत में यह ग्रहण मान्य नहीं होगा, लेकिन सामान्य तौर पर ग्रहण के बाद स्नान और दान करना शुभ माना जाता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories