Thursday, February 19, 2026
18.4 C
Raipur

Koria Road : बड़ी परेशानी, भूमिपूजन हुआ, मटेरियल गिरा, पर सड़क नही बनी….ग्रामीण हलाकान

Koria Road : कोरिया | राजू शर्मा | कोरिया जिले की सोनहत तहसील के अंतर्गत आने वाले सोनहत ग्राम पंचायत के आश्रित गांव उरांवपारा में सड़क न बनने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आदिवासी उरांव जाति बहुल यह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

Koria Road : कांग्रेस सरकार के समय यहां तक पहुंचने के लिए सड़क स्वीकृत की गई थी। भूमिपूजन भी हो चुका था और निर्माण सामग्री तक गिरा दी गई थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ।

READ MORE : CG CSEB Action : सीएसईबी की बड़ी कार्रवाई : चोरी की बिजली से सरकारी निर्माण….

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क इतनी जर्जर और उबड़-खाबड़ है कि बीमार पड़ने पर उन्हें खाट पर तीन किलोमीटर तक ले जाना पड़ता है। बारिश में गांव पूरी तरह कट जाता है, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें होती हैं और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कांग्रेस सरकार के दौरान दो दर्जन से ज्यादा विकास कार्यों की राशि तो निकाली गई, लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हुआ। जिला प्रशासन की ओर से जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों की मांग की है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Indore News: एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर बीवीजी पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

Indore News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds