Thursday, May 21, 2026
35 C
Raipur

Reva News : स्वाभिमान की मशाल,अभद्र टिप्पणी के विरोध में सड़क पर उतरा सवर्ण समाज, निकाला विशाल जुलूस

Reva News : रीवा : रीवा कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पिछले दिनों हुए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर प्रशासन और सवर्ण समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इसके विरोध में ब्राह्मण, क्षत्रिय और अन्य सवर्ण समाजों ने एकजुट होकर रीवा की सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Reva News : सैकड़ों की संख्या में समाज के पदाधिकारी और आम जनमानस अटल पार्क में एकत्रित हुए। यहाँ से हाथों में जलती हुई मशालें लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। यह यात्रा शहर के व्यस्ततम रास्तों से होते हुए शिल्पी प्लाजा पहुंची और पुनः अटल पार्क पर आकर शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुई।

 

Reva News : प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना था कि यह आंदोलन किसी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि अपने सम्मान के लिए है। कलेक्ट्रेट के सामने पिछले दिनों हुए प्रदर्शन (जिसमें कुत्ते को ज्ञापन सौंपने जैसी हरकतें हुईं) के दौरान की गई अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ सवर्ण समाज ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

 

 

Reva News : समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि माहौल बिगाड़ने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मशाल यात्रा के माध्यम से सवर्ण समाज ने यूजीसी के प्रस्तावित नए नियमों का भी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया और इसे अपने हितों के खिलाफ बताया।

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories