CG NEWS : सैचुरेशन शिविरों में पहुंचे जिला सीईओ, ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जाना योजनाओं का हाल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : कृष्णा नायक/ सुकमा : सुकमा :- मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने कोंटा विकासखंड के संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों का विस्तृत फील्ड भ्रमण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और “सैचुरेशन कैंप” (पूर्णता शिविर) के माध्यम से ग्रामीणों को मौके पर ही लाभान्वित करना रहा।

CG NEWS : शिविरों का निरीक्षण

सीईओ ठाकुर ने ग्राम पंचायत इंज़रम और एर्राबोर में आयोजित सैचुरेशन शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और ‘आभा’ आईडी से वंचित न रहे। एर्राबोर में उन्होंने स्वयं ग्रामीणों से संवाद कर पूछा कि क्या उन्हें शिविर में दी जा रही सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण

स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए ठाकुर ने उप स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोरनापाल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा कक्ष और उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन कर स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की। इसके साथ ही क्षेत्र में मलेरिया के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा की। शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु स्वास्थ्य कर्मियों को अधिक सजग रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड में सीईओ ने स्वयं मरीजों और उनके परिजनों से बात कर उनका हाल-चाल जाना और सुविधाओं का फीडबैक लिया।

CG NEWS : विकास कार्यों और रीपा का अवलोकन

CG NEWS : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए उन्होंने मनरेगा के तहत निर्माणाधीन डबरी निर्माण का निरीक्षण किया। साथ ही, रीपा केंद्र पहुँचकर स्थानीय आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया, ताकि ग्रामीणों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। इस दौरान उनके साथ जनपद सीईओ कोंटा सुमीत ध्रुव उपस्थित थे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *