Korea News : कोरिया : कोरिया जिले के बंजारीडांड़ गांव से मूलभूत सुविधाओं की बदहाली की एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। गांव से मुख्य मार्ग तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एक मरीज को खाट पर लिटाकर उपस्वास्थ्य केंद्र लाना पड़ा। मरीज की पहचान लक्ष्मी नारायण के रूप में हुई है, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से खाट पर रखकर बंजारीडांड़ उपस्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया।
Korea News : यह घटना क्षेत्र में स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की पोल खोलती है। एक ओर प्रशासन द्वारा सड़कों का जाल बिछाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हकीकत यह है कि मरीजों को इलाज के लिए भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से आपात स्थिति में समय पर इलाज मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है।











