Korba Crime : कोरबा। घरेलू विवाद के चलते अलग रह रही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Korba Crime : पंप हाउस क्षेत्र के झोपड़ीपारा निवासी रवि बरेठ की पत्नी अंजलि बरेठ (30) पति से विवाद के चलते बच्चों के साथ मोहल्ले में ही अलग मकान लेकर रह रही थी। मंगलवार रात करीब 9 बजे रवि बरेठ बोतल में पेट्रोल लेकर अंजलि के घर पहुंचा और अचानक उस पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी।
Korba Crime : परिजनों ने बचाई जान
Korba Crime : आग की लपटों में घिरी अंजलि को परिजनों ने किसी तरह बचाया और तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। बर्न यूनिट में उसका उपचार जारी है। आग से उसके चेहरे का बड़ा हिस्सा झुलस गया है।
Korba Crime : हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
Korba Crime : पीड़िता ने सीएसईबी चौकी पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी और पति शंकालु प्रवृत्ति का है। वह आए दिन मारपीट और विवाद करता था, जिससे परेशान होकर वह बच्चों के साथ अलग रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर आरोपी पति रवि बरेठ को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।











