M.P News : आज से खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ, जानें दिग्विजय सिंह-सज्जन वर्मा पर क्या बोले मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल: आज शाम 6 बजे भोपाल के बोट क्लब बड़ा तालाब में खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि यह देश और मध्य प्रदेश के इतिहास में पहला ऐसा आयोजन है जिसमें सभी खेल संघों का सहयोग और समन्वय शामिल है।

सिलेक्शन बेस्ड प्रतियोगिता, 28 खेलों में टैलेंट सर्च

मंत्री सारंग ने कहा कि अब तक खेल आयोजन केवल इवेंट स्तर पर होते थे, लेकिन इस बार खेलो एमपी यूथ गेम्स सिलेक्शन बेस्ड होंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में फ्लोटिंग स्टेज पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे, और खेलो एमपी यूथ गेम्स का लोगो मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण किया जाएगा।

वाटर प्रोजेक्शन और तकनीकी नवाचार

सारंग ने बताया कि मध्य प्रदेश और देश में पहली बार किसी खेल आयोजन में वाटर प्रोजेक्शन का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना है, बल्कि युवा खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रुचि और जुनून पैदा करना भी है।

गुटबाजी पर मंत्री का कटाक्ष

विश्वास सारंग ने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और सज्जन वर्मा में मनमुटाव अब सार्वजनिक हो गया है, और कांग्रेस आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर दिग्विजय सिंह प्रायश्चित करना चाहते हैं तो राज्यसभा से इस्तीफा देकर आदिवासी चेहरे को भेजें

जनता के साथ सीधे संवाद पर जोर

मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जनता के कम्युनिकेशन की सरकार है। जनसुनवाई के माध्यम से सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कार्य समय सीमा में पूरा हो।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories