Tuesday, March 31, 2026
27.1 C
Raipur

खंडवा : जमीन विवाद में युवक चढ़ा हाईटेंशन टावर पर, पूर्व विधायक पर कब्जे का आरोप

खंडवा : खंडवा जिले के जूनापानी गांव में शनिवार शाम जमीन विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब एक युवक जान जोखिम में डालकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक ने खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

“100 साल पुरानी जमीन” का दावा

जूनापानी निवासी रोहित उर्फ पिंटू पाल का कहना है कि उसकी करीब ढाई एकड़ जमीन पर उसके परिवार का पिछले 100 वर्षों से कब्जा है। आरोप है कि शनिवार शाम पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा पुलिस और राजस्व अमले के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, जिसका विरोध करते हुए रोहित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।

मौके पर पहुंचा प्रशासन, घंटों चला समझाइश का दौर

सूचना मिलते ही जावर थाना पुलिस, नायब तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी। रोहित काफी देर तक टावर पर चढ़ा रहा और जोर-जोर से विरोध जताता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Read More : M.P Crime : सिरमौर में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, पुलिस पर गंभीर आरोप

पुराना सौदा, नया विवाद

जानकारी के अनुसार, रोहित पाल के परिवार के एक सदस्य की करीब 8 एकड़ जमीन पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान खरीदी थी। उस समय सीमांकन नहीं कराया गया था। वर्ष 2019 में रजिस्ट्री और नामांतरण हुआ, जबकि 2022 में सीमांकन के दौरान रोहित के हिस्से की ढाई एकड़ जमीन विवादित रकबे में निकल आई।

कोर्ट का फैसला और बढ़ा तनाव

रोहित पाल का आरोप है कि इससे पहले भी पूर्व विधायक ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की थी, तब भी वह टावर पर चढ़ गया था और मामला कोर्ट तक पहुंचा। हाल ही में तहसीलदार न्यायालय ने पूर्व विधायक के पक्ष में फैसला सुनाया। शनिवार को उसी फैसले के आधार पर जब कार्रवाई शुरू हुई, तो विवाद ने फिर उग्र रूप ले लिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories