M.P Crime : सिरमौर में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, पुलिस पर गंभीर आरोप

सिरमौर :  जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर सिरमौर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पीड़िता की बहुओं ने न केवल आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, बल्कि स्थानीय पुलिस पर गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता के आरोप भी लगाए हैं

घर में अकेली थी वृद्धा, आरोपी ने उठाया फायदा

परिजनों के अनुसार, घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। उसकी दोनों बहुएं रोज़ की तरह मजदूरी करने बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान साकेत बस्ती निवासी सुक्खा साकेत नामक युवक कथित तौर पर घर में घुस आया और चारपाई पर लेटी असहाय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शाम को बहुओं को बताई आपबीती

दिन ढलने के बाद जब बहुएं काम से लौटीं, तो बुजुर्ग महिला असहज और डरी हुई हालत में मिली। काफी हिम्मत जुटाकर उसने पूरी घटना अपनी बहुओं को बताई। इसके बाद परिजन तत्काल पीड़िता को लेकर सिरमौर थाने पहुंचे।

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप

पीड़िता की बहुओं का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद ना तो तत्काल मामला दर्ज किया गया और ना ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। गंभीर अपराध के बावजूद पुलिस की उदासीनता से आहत होकर परिजन न्याय की उम्मीद में जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने पहुंचे।

Read More : C.G News : रायपुर नगर निगम का एक्शन! 71 लाख टैक्स बकाया पर 7 व्यावसायिक परिसर सील

महिला थाने में पहुंचा मामला, जांच की बात

महिला थाने में पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल पीड़िता और उसके परिजन न्याय की प्रतीक्षा में हैं। इस घटना ने एक बार फिर बुजुर्ग महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raigarh Police Crackdown: आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी की गुत्थी सुलझी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

Raigarh Police Crackdown: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ जिला...

Related Articles

Popular Categories