Kawardha Crime : कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी थाना क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 15.480 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.75 लाख रुपये बताई गई है।
Kawardha Crime : पुलिस ने गांजा, कार और मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 12.95 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर के रास्ते उत्तरप्रदेश में सप्लाई करते थे और इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।











