Kailash Vijayvargiya :प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान: पहले की जुबानी चूक, फिर पत्रकारों को दी चेतावनी

Sanjay Sahu
Kailash Vijayvargiya

Kailash Vijayvargiya :इंदौर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान “वीडी शर्मा जिंदाबाद, हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद” कह दी और मामला और गंभीर तब हो गया जब उन्होंने पत्रकारों को यह वीडियो डिलीट करने की ‘चेतावनी’ दे डाली।

Kailash Vijayvargiya :पूरा मामला प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नाम की घोषणा के बाद सामने आया, जब कैलाश विजयवर्गीय एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का जिक्र कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ता कल तक वीडी शर्मा जिंदाबाद बोल रहे थे, अब हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद बोल रहे हैं।” बयान देते ही पास बैठे विधायक मधु वर्मा ने उन्हें टोक दिया, जिस पर विजयवर्गीय ने बात को संभालने की कोशिश की।

Kailash Vijayvargiya :बात यहीं नहीं रुकी। मंत्री ने हँसते हुए पत्रकारों से कहा – “इसको डिलीट कर देना नहीं तो मैं ठीक कर दूंगा”, जिससे प्रेस की आज़ादी को लेकर सवाल खड़े हो गए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, लेकिन न मंत्री की ओर से कोई माफ़ी आई है और न ही सफाई।

Kailash Vijayvargiya :यह पहली बार नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हैं। लेकिन एक वरिष्ठ नेता से इस तरह की भाषा और प्रेस को धमकाना पार्टी की छवि पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *