MP NEWS : ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- चरित्रहीन पार्टी से चर्चा ही नहीं हो सकती

0
140
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को “चरित्रहीन पार्टी” करार देते हुए कहा कि ऐसी पार्टी के बारे में बात करना ही व्यर्थ है। सिंधिया ने यह बयान बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान दिया।

MP NEWS : सिंधिया ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने महिलाओं के शराब पीने को लेकर टिप्पणी की थी। साथ ही खेलों में परिवारवाद को लेकर पटवारी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा – “उनका स्वागत है।” कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर सिंधिया ने कहा –”जो दल चरित्रहीन होते हैं, उनकी स्थिति भी स्तरहीन हो जाती है।

MP NEWS : यही कारण है कि देश की जनता ने कांग्रेस को उसका स्थान दिखा दिया है।”उन्होंने कहा कि अपशब्दों का प्रयोग निंदनीय है और इसकी जितनी आलोचना की जाए, कम है। सिंधिया ने भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित भी किया और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here