HomeMadhya PradeshBhopalCM हाउस में BJP विधायक दल की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री मोहन यादव...

CM हाउस में BJP विधायक दल की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे नेतृत्व, कई मुद्दों पर हो रही चर्चा

Date:

Related stories

Bemetara CMHO: PLP जांच को CMHO के विरुद्ध शिकायत से जोड़ना मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास: CHO संघ

Bemetara CMHO: बेमेतरा: प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़...

भोपाल: मुख्यमंत्री निवास में आज सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए विधायकों का सीएम हाउस पहुंचने का सिलसिला जारी है और बैठक शुरू हो चुकी है । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की मौजूदगी इसे और महत्वपूर्ण बना रही है। बैठक में विकास, संगठनात्मक रणनीति और आगामी विधानसभा कार्यवाही को लेकर अहम चर्चा होने की संभावना है।

सीएम हाउस में शुरू हुई भाजपा विधायक दल की बैठक
बैठक सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में शुरू हुई। इसमें सभी भाजपा विधायकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है और सरकार को कई अहम विषयों पर अपनी रणनीति स्पष्ट करनी है।

Read More : Weather News : MP में सर्द हवाओं का प्रहार! अगले 72 घंटे रहेंगे बेहद ठंडे, कई शहरों में पारा गिरा

11 बजे सदन पहुंचेगे मुख्यमंत्री
बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे विधानसभा के लिए रवाना होंगे और 11 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। आज सदन में अनुपूरक बजट और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति को बेहद अहम माना जा रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सरकार द्वारा आंगनबाड़ी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि इस दौरान नई नीतियों को लेकर भी घोषणाएँ हो सकती हैं।

Read More : M.P News : मप्र विधानसभा का आज अंतिम दिन! 21 मुद्दों पर हंगामा तय, विपक्ष का बड़ा हमला

दोपहर 1 बजे कृषि वर्ष को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे आगामी वर्ष को कृषि वर्ष घोषित किए जाने संबंधी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें किसान कल्याण एवं कृषि विभाग तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि अगले वर्ष में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस रहे।

शाम 5 बजे ‘बाल रंग 2025’ के समापन में शामिल होंगे
दिनभर की व्यस्तता के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचेंगे, जहाँ बाल रंग 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री यहां बच्चों के सांस्कृतिक प्रदर्शनों को प्रोत्साहित करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का पूरा दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक कार्यक्रमों से भरपूर रहेगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय और चर्चाएँ होने की संभावना है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here