Wednesday, February 4, 2026
16.9 C
Raipur

झारखंड : माओवादियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, चक्रधरपुर मंडल में रेल परिचालन बाधित, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

झारखंड : चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का अहसास कराते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के रंगरा-करमपाड़ा रेलखंड पर जोरदार विस्फोट किया। सुबह करीब 6:40 बजे हुए इस विस्फोट में रेलवे ट्रैक की नींव में लगे कंक्रीट स्लीपर पूरी तरह टूट गए, जिससे रेल पटरी झुक गई। घटना के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

Read More : Gonda Uoad accident : नहर में गिरी बोलेरो, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। मौके पर पहुंची RPF, स्थानीय पुलिस और रेलवे इंजीनियरिंग टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। घटना स्थल पर माओवादियों द्वारा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का झंडा और बैनर भी लगाया गया था, जिसे कुछ समय बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने हटा दिया – यह सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।

इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन माओवादियों की मंशा स्पष्ट रूप से रेल परिचालन में बाधा डालना और क्षेत्र में दहशत फैलाना प्रतीत होती है। जिस ट्रैक पर विस्फोट किया गया, वह मालवाहक ट्रेनों के लिए एक प्रमुख रूट है। ऐसे में यह हमला आर्थिक दृष्टि से भी गंभीर माना जा रहा है।

इस घटना से पहले, झारखंड के विभिन्न जिलों में माओवादियों पर सुरक्षा बलों ने दबाव बढ़ाया है। हाल ही में गुमला जिले के जंगलों में झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के माओवादियों के खिलाफ पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ हुई, जिसमें कई माओवादी हथियारों समेत पकड़े गए। इसी साल अप्रैल में बोकारो के लुगू हिल्स क्षेत्र में कोबरा कमांडो की कार्रवाई में 6 माओवादी मारे गए थे।

Read more : CG NEWS : “डीएमएफ फंड पर भाजपा में महायुद्ध : रवि भगत की हुंकार से कैबिनेट झुकी, रायगढ़ के ‘शहरी हितग्राही’ सकते में?…”

रेलवे प्रशासन ने घटना की FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पूरे चक्रधरपुर मंडल में अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत पूरी होने के बाद ही परिचालन बहाल किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Latest YouTube Shorts

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds