मुंबई: टेलीविजन इंडस्ट्री से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से दर्शकों के चहेते रहे टीवी के पावर कपल जय भानुशाली और माही विज ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। यह खबर फैंस के लिए इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि दोनों हमेशा मजबूत बॉन्ड और पॉजिटिव रिलेशनशिप की मिसाल माने जाते रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जय भानुशाली का भावुक बयान
जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने सेपरेशन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि जीवन की यात्रा में उन्होंने अलग रास्ते चुनने का निर्णय लिया है, लेकिन इसके बावजूद वे एक-दूसरे के लिए सम्मान और सहयोग बनाए रखेंगे। जय ने साफ किया कि उनके लिए शांति, करुणा और इंसानियत हमेशा प्राथमिकता रहेगी।
Read More : Salman Khan के घर शादी की खुशखबरी! जल्द ही बनेंगे ससुर…
बच्चों के लिए साथ निभाएंगे जिम्मेदारी
जय ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि वे अपने तीनों बच्चों—तारा, खुशी और राजवीर—के लिए मिलकर फैसले लेते रहेंगे और बेहतरीन माता-पिता बनने की कोशिश जारी रखेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह अलगाव किसी नकारात्मकता या विवाद का परिणाम नहीं है।
‘नाटक नहीं, शांति का रास्ता चुना’
जय भानुशाली ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह या गलत धारणा न फैलाएं। उन्होंने कहा कि इस फैसले में कोई ‘विलेन’ नहीं है और दोनों दोस्त बने रहेंगे।
15 साल का रिश्ता, अब को-पैरेंटिंग का सफर
जय और माही ने साल 2011 में शादी की थी। 2017 में उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया और 2019 में बेटी तारा का जन्म हुआ। अब दोनों अपने बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता देंगे।
वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं दोनों
वर्क फ्रंट की बात करें तो जय भानुशाली फिलहाल टीवी शो ‘हम रहें ना रहें हम’ में नजर आ रहे हैं, जबकि माही विज ‘सहर होने को है’ सीरियल का हिस्सा हैं।













