monthly income : पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट : 7.4% ब्याज पर हर महीने 9,250 रुपए तक कमाई, जानें खास बातें

नई दिल्ली। सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q3FY26) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी पहले जितना ब्याज मिलता था, वही मिलेगा। अगर आप रिटायरमेंट के बाद या इससे पहले नियमित मासिक आय का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट (NSMIA) एक सही विकल्प है।

मंथली इनकम अकाउंट क्या है?

यह योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित एक सुरक्षित बचत योजना है, जो उन लोगों के लिए बनाई गई है जो हर महीने निश्चित आय चाहते हैं। यह योजना खासकर रिटायर, बुजुर्ग और जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए फायदेमंद है। इसे टर्म डिपॉजिट की तरह समझा जा सकता है।

ब्याज और मासिक रिटर्न

इस स्कीम में सालाना 7.4% ब्याज मिलता है। ब्याज को 12 महीने में बांटकर हर महीने भुगतान किया जाता है। मान लीजिए आप 9 लाख रुपए निवेश करते हैं, तो सालाना ब्याज होगा 66,600 रुपए, और मासिक मिलेगा 5,550 रुपए। वहीं, 15 लाख रुपए के निवेश पर सालाना ब्याज 1,11,000 रुपए और मासिक 9,250 रुपए।

अगर आप मासिक रिटर्न नहीं निकालते हैं, तो वह राशि आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में चली जाती है, लेकिन उस पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा।

Read More : CG NEWS : एनएसयूआई छात्र नेता सार्थक गुप्ता की मांग पर हुई कार्रवाई, कुलसचिव राम लखन खरे को हटाया गया

अवधि और मैच्योरिटी

इस योजना का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। योजना पूरी होने पर पूरी जमा पूंजी वापसी के साथ आप चाहें तो इसे फिर से निवेश करके मंथली आय जारी रख सकते हैं।

कौन खोल सकता है अकाउंट

  • कोई नाबालिग भी अपने नाम पर खाता खोल सकता है (10 साल से अधिक उम्र पर माता-पिता की देखरेख में)
  • 3 वयस्कों के नाम पर जॉइंट अकाउंट खुल सकता है
  • अकाउंट खुलवाने के लिए आधार और पैन कार्ड अनिवार्य हैं

Read More : MP News : जमीन के लालच में बेटों ने मां को उतारा मौत के घाट : कुल्हाड़ी से 75 वर्षीय मानबाई की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार, 4 फरार

अकाउंट खोलने की प्रक्रिया

  1. पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोलना
  2. नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट के लिए फॉर्म भरना
  3. निर्धारित राशि कैश या चेक से जमा करना
  4. खाता खुल जाने के बाद निवेश और मासिक आय शुरू

इस स्कीम के जरिए निवेशक सुरक्षित तरीके से नियमित आय प्राप्त कर सकते हैं और वित्तीय योजना को आसान बना सकते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories