Janjgir Champa Police Corruption: ‘शिकायत कर दो, लाइन अटैच करा दो… पर पैसे नहीं दूंगा’, ₹40 हजार की घूस लेने वाला हेड-कॉन्स्टेबल सस्पेंड

0
69
Janjgir Champa Police Corruption
Janjgir Champa Police Corruption

Janjgir Champa Police Corruption:जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक हेड-कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेना और फिर पुलिस कप्तान (SP) को सरेआम चुनौती देना बेहद भारी पड़ गया। जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की घूस खाने वाले पंतोरा चौकी के प्रधान आरक्षक रमेश कुमार त्रिपाठी को एसपी विजय कुमार पांडेय ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। आरोपी हेड-कॉन्स्टेबल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीड़ित को धमकी देते हुए कह रहा है कि ‘जाओ एसपी से शिकायत कर दो, पर पैसे वापस नहीं करूंगा।’

Janjgir Champa Police Corruption:मामला पंतोरा चौकी का है, जहां पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने विकास देवांगन नाम के एक व्यक्ति से उसकी जमीन पर कब्जा दिलाने का सौदा किया था। काम कराने के एवज में हेड-कॉन्स्टेबल ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित विकास ने दो किश्तों में (पहले 30 हजार और फिर 10 हजार रुपये) पूरी रकम प्रधान आरक्षक को सौंप दी। लेकिन मोटी रकम डकारने के बाद भी जब विकास को जमीन पर कब्जा नहीं मिला, तो उसने अपने पैसे वापस मांगे।

Janjgir Champa Police Corruption:पैसे वापस मांगने पर खाकी के रौब में चूर हेड-कॉन्स्टेबल भड़क गया। वायरल वीडियो में वह साफ कहते सुना जा रहा है कि, *”एसपी से शिकायत कर दो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मुझे लाइन अटैच करा दो, तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं मिलेंगे।”* पीड़ित ने इस पूरी बातचीत का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Janjgir Champa Police Corruption:जैसे ही यह वीडियो जांजगीर-चांपा के एसपी विजय कुमार पाण्डेय के पास पहुंचा, उन्होंने पुलिस महकमे की छवि धूमिल करने वाले इस कर्मचारी पर कड़ा एक्शन लिया। एसपी ने आरोपी रमेश त्रिपाठी को सस्पेंड कर लाइन का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की कमान अकलतरा डीएसपी प्रदीप सोरी को सौंप दी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here