नई दिल्ली – जम्मू में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के कारण भारतीय रेलवे ने यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जम्मू रेलवे ने कटरा से चलने वाली 10 से अधिक यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते।
Read News : कुदरत का कहर : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और अरुणाचल में बाढ़, भूस्खलन और मौतें
रेलवे ने विशेष रूप से 22440 कटरा–नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22462 कटरा–नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, 12446 कटरा–दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एक्सप्रेस और 14610 कटरा–ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस को रद्द किया है।
भूस्खलन के कारण कटरा-संगर रेलवे स्टेशन के बीच टनल नंबर 16 पर मलबा गिर गया है, जिससे ट्रेनों का आवागमन फिलहाल ठप है। रेलवे की टीम मौके पर ट्रैक को साफ करने और सेवाएं बहाल करने में जुटी हुई है।
सड़क मार्ग भी बाधित
भारी बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर भी यातायात प्रभावित हुआ है। रामबन और बनिहाल के बीच भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद है और इसे साफ करने का काम जारी है। यातायात पुलिस ने यात्रियों से इस मार्ग पर फिलहाल यात्रा न करने की सलाह दी है।
Read News : shahrukh -deepika : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ FIR दर्ज, सनसनीखेज आरोप, पढ़िए क्या है मामला
वैष्णो देवी यात्रा भी प्रभावित
अर्धकुंवारी गुफा के पास बड़े भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित है। सुरक्षा के कारण यात्रियों को सावधानी बरतने और अपडेट के लिए रेलवे और प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने की अपील की गई है।











