जम्मू में भारी बारिश के चलते 10 से अधिक ट्रेनों का रद्द होना, जानिए कौन-कौन सी गाड़ियां प्रभावित

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली – जम्मू में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के कारण भारतीय रेलवे ने यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जम्मू रेलवे ने कटरा से चलने वाली 10 से अधिक यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते।

Read News : कुदरत का कहर : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और अरुणाचल में बाढ़, भूस्खलन और मौतें

रेलवे ने विशेष रूप से 22440 कटरा–नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22462 कटरा–नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, 12446 कटरा–दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एक्सप्रेस और 14610 कटरा–ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस को रद्द किया है।

भूस्खलन के कारण कटरा-संगर रेलवे स्टेशन के बीच टनल नंबर 16 पर मलबा गिर गया है, जिससे ट्रेनों का आवागमन फिलहाल ठप है। रेलवे की टीम मौके पर ट्रैक को साफ करने और सेवाएं बहाल करने में जुटी हुई है।

Read News : Jabalpur News : भाजपा ने जीतू पटवारी के महिलाओं पर अपमानजनक बयान पर किया पलटवार, हेमंत खंडेलवाल और राकेश सिंह ने साधा निशाना

सड़क मार्ग भी बाधित

भारी बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर भी यातायात प्रभावित हुआ है। रामबन और बनिहाल के बीच भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद है और इसे साफ करने का काम जारी है। यातायात पुलिस ने यात्रियों से इस मार्ग पर फिलहाल यात्रा न करने की सलाह दी है।

Read News : shahrukh -deepika : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ FIR दर्ज, सनसनीखेज आरोप, पढ़िए क्या है मामला

वैष्णो देवी यात्रा भी प्रभावित

अर्धकुंवारी गुफा के पास बड़े भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित है। सुरक्षा के कारण यात्रियों को सावधानी बरतने और अपडेट के लिए रेलवे और प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने की अपील की गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *