Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

Jammu And Kashmir : सीआरपीएफ की गाड़ी खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, 16 घायल….

Jammu And Kashmir : उधमपुर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 187वीं बटालियन का वाहन कदवा से बसंतगढ़ की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 18 जवान सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Jammu And Kashmir : यह दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे कंडवा इलाके के पास हुई। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर तुरंत पहुंच गए। घायलों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोग भी बने देवदूत
इस हादसे के बाद इलाके के ग्रामीणों ने फौरन मोर्चा संभालते हुए राहत कार्यों में हाथ बंटाया। सीआरपीएफ और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

Jammu And Kashmir

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री और उधमपुर से सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “सीआरपीएफ के बहादुर जवानों के साथ सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर बेहद व्यथित हूं। मैंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रही हैं। राहत कार्य तेज़ी से चल रहा है और स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं।”

हादसे की वजह की जांच शुरू
अभी तक हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। यह वाहन किस वजह से खाई में गिरा—ब्रेक फेल, सड़क की खराब हालत या मानवीय चूक—इसकी जांच पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम कर रही है। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वाहन खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।

सीआरपीएफ का आधिकारिक बयान
सीआरपीएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह वाहन नियमित गश्ती और मूवमेंट ड्यूटी पर था। हादसे की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और शहीद जवानों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल...

फिर चर्चा में लिली थॉमस केस! गई और भी कई नेताओं की व‍िधायकी और सांसदी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देशभर में जनप्रतिनिधियों पर चल...

Raipur Crime : चालान से बचने के लिए ड्राइवर बना चोर, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा

Raipur Crime : रायपुर :रायपुर में यातायात थाना भनपुरी...

Related Articles

Popular Categories