Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Jagdalpur News : थाने के सामने दिनदहाड़े चोरी : बुजुर्ग चोर दान...

Jagdalpur News : थाने के सामने दिनदहाड़े चोरी : बुजुर्ग चोर दान पेटी लेकर फरार….

Jagdalpur News
Jagdalpur News

Jagdalpur News : जगदलपुर। शहर में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोतवाली थाने के ठीक सामने बने महावीर थाली रेस्टोरेंट से गौसेवा दान पेटी को एक बुजुर्ग चोर दिनदहाड़े उठा ले गया। खास बात यह है कि घटना थाने के सामने हुई और पूरा वाकया रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

Jagdalpur News : वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग चोर पहले आराम से काउंटर पर रखी सौंफ खाता है, फिर मौका देखते ही दान पेटी उठाता है और भीड़ में घुलकर फरार हो जाता है। रेस्टोरेंट संचालक ने मामले की शिकायत तुरंत कोतवाली थाने में की।

अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी बुजुर्ग की तलाश कर रही है। वहीं इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस स्थान पर चोरी हुई, वह थाने के सामने का सबसे व्यस्त इलाका है।

चश्मदीदों के मुताबिक, चोर की हरकत इतनी सहज थी कि लोगों को पहले समझ ही नहीं आया कि वह चोरी कर रहा है। अब सवाल यह है कि जब पुलिस थाने के सामने इस तरह की वारदात हो सकती है तो आम इलाकों में सुरक्षा का हाल क्या होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here