Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh MP Satna News : चलती स्कॉर्पियो पर गिरा महुआ का पेड़, रिटायर्ड...

MP Satna News : चलती स्कॉर्पियो पर गिरा महुआ का पेड़, रिटायर्ड IFS अधिकारी और पत्नी की मौत…

MP Satna News
MP Satna News

MP Satna News : चित्रकूट। मौत कभी भी, कहीं से भी दस्तक दे सकती है—ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा रविवार को चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। नेशनल हाइवे-35 पर कालूपुर, सुखनंदनपुर के पास तेज हवाओं के बीच अचानक सड़क किनारे खड़ा महुआ का विशाल पेड़ उखड़कर चलती स्कॉर्पियो पर जा गिरा।

MP Satna News : इस हादसे में कार सवार रिटायर्ड IFS अफसर दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (निवासी झीलपुरवा, बांदा) और उनकी पत्नी मधु द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण किया। चश्मदीदों के अनुसार पेड़ गिरने का झटका इतना तेज था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में फंसे लोगों को निकालने में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी मदद की।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज हवा और पुराना, कमजोर हो चुका पेड़ बताया जा रहा है। घटना के चलते NH-35 पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here