ग्वालियर में हैवानियत : दहेजलोभियों ने बहू को चिमटे से जलाया, डंडों से पीटा और कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाया….फिर

Parivesh
ग्वालियर में हैवानियत

ग्वालियर में हैवानियत : ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। दहेज की लालच में ससुरालवालों ने बहू को अमानवीय यातनाओं का शिकार बनाया। आरोप है कि सोनाली नाम की महिला को पहले गर्म चिमटे से जलाया गया, फिर डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर घाव हो गए। यही नहीं, निर्दयी ससुराल वालों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई।

ग्वालियर में हैवानियत : जानकारी के मुताबिक, यह घटना करीब एक महीने पहले की है। सोनाली के पति, सास, ससुर और ननद ने कथित तौर पर कार की डिमांड पूरी न होने पर यह साजिश रची। घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता उसे गंभीर हालत में ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सोनाली जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

पीड़िता के पिता सतीश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा की भयावह तस्वीर को सामने ला दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *