Panna MP News : बृहस्पतिकुंड में डूबे दोनों युवकों के शव 48 घंटे बाद मिले…..

Parivesh
Panna MP News : बृहस्पतिकुंड में डूबे दोनों युवकों के शव 48 घंटे बाद मिले.....

पन्ना | Panna MP News : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले स्थित प्रसिद्ध जलप्रपात स्थल बृहस्पतिकुंड में रविवार को डूबे तीन युवकों में से दो के शव 48 घंटे की अथक खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह बरामद कर लिए गए। सतना और पन्ना की SDRF टीमों ने संयुक्त रूप से यह तलाशी अभियान चलाया और आज सुबह सफलता मिली।

Panna MP News : जानकारी के मुताबिक रविवार को पन्ना निवासी अभिषेक ढीमर, सतना निवासी कृषणा शर्मा और त्वरित चौधरी बृहस्पतिकुंड में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए। अभिषेक का शव सोमवार को ही मिल गया था, लेकिन कृषणा और त्वरित का कोई पता नहीं चल पाया था। SDRF की टीमों ने लगातार 48 घंटे गहन खोजबीन की और आज सुबह दोनों के शव गहरे पानी से बाहर निकाले।

इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से ही बृहस्पतिकुंड में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *