Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh भोपाल में शुरू हुई ‘मेरा घर’ फिल्म की शूटिंग…आशुतोष राणा, अरबाज खान...

भोपाल में शुरू हुई ‘मेरा घर’ फिल्म की शूटिंग…आशुतोष राणा, अरबाज खान सहित ये अभिनेता होंगे अहम रोल में…..

भोपाल। राजधानी के ऐतिहासिक मिंटो हॉल में हिंदी फिल्म “मेरा घर” की शूटिंग का आगाज़ हुआ है। सामाजिक सरोकारों पर आधारित इस फिल्म में आशुतोष राणा, अरबाज खान और संजय कपूर जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सरमन फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

शूटिंग के शुभारंभ समारोह में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विधिवत क्लैप देकर शूटिंग का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्कूली शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फिल्म ‘मेरा घर’ मध्यप्रदेश में बन रही उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल है, जो राज्य की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करेंगी। भोपाल सहित कई लोकेशनों पर फिल्म की शूटिंग निर्धारित है। आयोजकों का कहना है कि फिल्म एक मजबूत पारिवारिक संदेश के साथ समाज को जोड़ने का प्रयास करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here