MP Re-NEET Cyber Monitoring: Re-NEET परीक्षा से पहले साइबर पुलिस अलर्ट, CM मोहन यादव के सख्त निर्देश; सोशल मीडिया की होगी निगरानी

Anuj Nirala

MP Re-NEET Cyber Monitoring: भोपाल। मध्य प्रदेश सहित देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली Re-NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा की पारदर्शिता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश की साइबर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और जिला स्तर पर सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी।

MP Re-NEET Cyber Monitoring:  मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक जानकारी या फर्जी संदेशों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यदि सोशल मीडिया पर कोई गलत सूचना प्रसारित होती है तो जिला प्रशासन तुरंत उसका खंडन कर वास्तविक स्थिति से लोगों को अवगत कराए।

30 जिलों में 283 परीक्षा केंद्र

MP Re-NEET Cyber Monitoring: बैठक में जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश के 30 जिलों में Re-NEET परीक्षा के लिए कुल 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 57 केंद्र इंदौर में स्थापित किए गए हैं।

READ MORE: Meenakshi Nomination Row: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर; हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर करने की तैयारी

MP Re-NEET Cyber Monitoring: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस प्रशासन संवेदनशीलता से करे सहयोग

MP Re-NEET Cyber Monitoring: डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परीक्षा देने आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ सकारात्मक और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की बाधा न हो और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा

MP Re-NEET Cyber Monitoring:  बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित मध्य प्रदेश दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलों की तैयार होंगी विकास पुस्तिकाएं

MP Re-NEET Cyber Monitoring:  मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगामी जुलाई माह में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला स्तर पर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा होगी।

MP Re-NEET Cyber Monitoring:  उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में जिले के प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। इससे विकास कार्यों का दस्तावेजीकरण होगा और प्रत्येक जिले की ‘विकास पुस्तिका’ तैयार की जाएगी।

READ MORE: Mandsaur Bank Scam: मंदसौर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में करोड़ों का गबन, पूर्व शाखा प्रबंधक समेत उप प्रबंधक पर FIR दर्ज

MP Re-NEET Cyber Monitoring:  मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, अनुपम राजन और शिव शेखर शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *