Nishaanebaz News Desk-MP Weather 11 August 2026: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की तैयारी में है। बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर सिस्टम बनने के बाद 13 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे पहले भी कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार तक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास सक्रिय रहा लो प्रेशर सिस्टम सोमवार सुबह उत्तर मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया। इसके असर से पूर्वी और मध्य हिस्सों में कई जगह आंधी के साथ बारिश हुई।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश सीहोर के श्यामपुर में 210 मिलीमीटर, यानी 8 इंच से ज्यादा रिकॉर्ड हुई।इसके बावजूद मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 15 फीसदी कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
11 अगस्त: इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
11 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 12 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक राजगढ़, अलीराजपुर, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, मुरैना और श्योपुरकलां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।इन इलाकों में बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, उज्जैन, देवास, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, रीवा, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सागर समेत कई अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
Read more: MP Weather: मध्यप्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में 8 इंच तक बरस सकते हैं बादल
12 अगस्त: इन इलाकों में बढ़ेगा बारिश का असर
12 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 13 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक रतलाम, मंदसौर, नीमच और श्योपुरकलां में भारी बारिश के आसार हैं।इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/10/12-aug-2026-mp-map-2026-08-10-17-58-32.jpeg)
13 अगस्त से फिर एक्टिव होगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है। 13 से 14 अगस्त के बीच सीधी, अनूपपुर और डिंडोरी में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, रीवा, सतना, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और आसपास के जिलों में भी मौसम सक्रिय रह सकता है।
14 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
14 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 15 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक सतना, डिंडोरी, कटनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले इलाकों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/10/14-aug-2026-mp-map-2026-08-10-17-58-32.jpeg)

