Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Barwani News : बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण...

Barwani News : बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया सुधार और रेनोवेशन कार्यों की समीक्षा

Barwani News
Barwani News

Barwani News : बड़वानी। कलेक्टर जयति सिंह ने आज जिले के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल के सुधार तथा रेनोवेशन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, PWD, वी डी सी नगरपालिका और अन्य संबंधित टीमों के साथ मिलकर सभी विभागों में चल रहे कामों की प्रगति का जायजा लिया।

 

Barwani News : कलेक्टर ने बताया कि अस्पताल में रंगाई-पुताई, फ्लोर मेंटेनेंस, वॉटर प्रूफिंग और सुरक्षा संबंधित काम जनवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था और मरीजों के बैठने की सुविधा को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

Barwani News : उन्होंने कहा कि वार्डों में चल रहे कामों को समय पर पूरा कर अस्पताल परिसर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाया जाएगा ताकि आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें। साथ ही, अस्पताल परिसर की दीवारों पर सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी चित्रकारी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी।

Barwani News : निरीक्षण के दौरान बिजली से जुड़े अनुपयोगी उपकरणों की पहचान कर उन्हें हटाने का काम भी किया गया। इसके अलावा अस्पताल में चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, टीबी व अन्य स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर जयति सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी सुधार कार्य समय सीमा में पूरा कर परिसर को मरीजों और नागरिकों के लिए सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here