Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur News : जबलपुर में विहिप–बजरंग दल का बयान: बांग्लादेश से संबंध...

Jabalpur News : जबलपुर में विहिप–बजरंग दल का बयान: बांग्लादेश से संबंध खत्म कर व्यापारिक प्रतिबंध लगाने की मांग

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर. बांग्लादेश में हालिया हिंसा घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को गंभीर बताते हुए भारत सरकार से बांग्लादेश के साथ संबंध खत्म करने और व्यापारिक प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Jabalpur News : किशन प्रजापत ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं केवल वहां के हिंदू समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में “पाकिस्तान प्रायोजित इस्लामिक कट्टरता” से जुड़ी विचारधारा के लोग सरकार पर प्रभाव डाल रहे हैं, जिसके चलते हालात बिगड़ रहे हैं।

Jabalpur News : प्रजापत ने दावा किया कि हिंसा के दौरान हिंदुओं को घरों से निकालने, उनकी संपत्तियां लूटने और महिलाओं के साथ अत्याचार जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं पर विश्व समुदाय की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है।

Jabalpur News : विहिप–बजरंग दल नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में कड़े कदम उठाने की मांग की। उनका कहना है कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जाना चाहिए। प्रजापत ने आरोप लगाया कि “जमाती विचारधारा” से जुड़े लोग लगातार हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here