Jabalpur News : जबलपुर – लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जबलपुर और आसपास के जिलों में नर्मदा नदी उफान पर है। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बरगी बांध के कुल 15 गेट खोल दिए गए हैं, जिनसे करीब 1 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार दोपहर को बरगी बांध के 8 अतिरिक्त गेट खोले गए। इससे पहले शनिवार को 7 गेटों से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।
Jabalpur News : बांध से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी 15 गेटों की ऊंचाई 1.56 मीटर तक रखी गई है। नर्मदा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते गौरीघाट, तिलवारा घाट, भेड़ाघाट और लम्हेटाघाट सहित नरसिंहपुर व नर्मदापुरम तक सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Jabalpur News : गौरीघाट के दुकानदारों ने दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया है। वहीं, होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। पेट्रोलिंग टीम नावों से घाट किनारे घूमकर लोगों को नर्मदा नदी से दूर रहने की सख्त हिदायत दे रही हैं।
Jabalpur News : प्रशासन ने सभी घाटों और निचले इलाकों के निवासियों से अपील की है कि वे नर्मदा नदी के पास न जाएं और पूरी तरह सतर्क रहें। लगातार बारिश और बांध में हो रही पानी की तेज आवक के कारण हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।











