Tuesday, August 25, 2026
Home International Russia–Ukraine War : यूक्रेन का बड़ा पलटवार, रूस के सैन्य संयंत्र पर...

Russia–Ukraine War : यूक्रेन का बड़ा पलटवार, रूस के सैन्य संयंत्र पर ड्रोन स्ट्राइक से भारी तबाही

00 (2)
00 (2)

Russia–Ukraine War : कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने एक बार फिर बड़ा पलटवार करते हुए रूस की सैन्य क्षमताओं को गहरा झटका दिया है। यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के स्टावरोपोल क्षेत्र में एक रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण संयंत्र को निशाना बनाया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर हाल ही में लगातार हमले किए गए थे।

रेडियो-इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र बना लक्ष्य

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूक्रेन द्वारा जिस संयंत्र को निशाना बनाया गया, वह रूस के अत्याधुनिक रेडियो, रडार और रिमोट कंट्रोल उपकरणों के निर्माण के लिए जाना जाता है। इस हमले से रूस की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन के हमले से भारी नुकसान

इस हमले में रूस को भारी आर्थिक और रणनीतिक क्षति हुई है। यह वही संयंत्र है जहाँ से रूस की युद्ध प्रणालियों को तकनीकी सहायता मिलती थी। इससे पहले जून महीने में यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला कर 40 से अधिक सैन्य विमानों को नष्ट करने का दावा किया था।

भीषण हवाई हमले जारी

इससे पहले शुक्रवार रात को रूस और यूक्रेन दोनों ओर से जबरदस्त हवाई हमले किए गए थे। यूक्रेन ने रूस के रोस्तोव, क्रीमिया, तुला, मॉस्को और ब्रांस्क सहित कई इलाकों में ड्रोन से हमले किए, जबकि रूस ने सूमी, खारकीव और निप्रो क्षेत्रों में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।

नागरिकों की मौत और संपत्ति का नुकसान

इन हमलों में दोनों पक्षों के दो-दो नागरिकों की मौत हुई और कई इलाकों में इमारतों, सड़कों और संचार नेटवर्क को गंभीर क्षति पहुंची है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसके सुरक्षा बलों ने 54 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया या निष्क्रिय किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here