जबलपुर। पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष मिश्रा को अंधमुख बाईपास के पास से दबोचा गया। उसके पास से 5 देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी घमापुर लालमाटी का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से ही 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में उससे और भी खुलासों की उम्मीद की जा रही है।













