Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित मदर टेरेसा नगर में शनिवार को एक बंद कमरे से बुजुर्ग अजित सिंह की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक अपने बेटे के साथ उसी घर में रहते थे। बेटे के बाहर जाने के बाद घर को ताला लगा दिया गया था।
Jabalpur News : कुछ समय बाद बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ताला तोड़ा तो अंदर बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ हालत में मिली। प्रारंभिक जांच में किसी भारी वस्तु या हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
Jabalpur News : अजित सिंह सिख संगत में धार्मिक प्रवचन देते थे और समाज में उन्हें एक शांत स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। फिलहाल माढ़ोताल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













