Jabalpur News : जबलपुर /देबजीत देब : केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत जबलपुर के कटंगा विंध्य भवन में आज एक संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें संभाग के अलग-अलग जिलों से आए किसानों को कृषि सहित एआईएफ के तहत उपलब्ध ऋण सुविधाओं,ब्याज सब्सिडी और ऋण गारंटी के संबंध में जानकारी दी गई है।
Jabalpur News : गौरतलब है कि यह कार्यशाला संभाग स्तर पर इसलिए आयोजित की जाती हैं ताकि योजना का लाभ स्थानीय स्तर पर किसानों तक आसानी से पहुंचाया जा सके और इसकी मदद से किसानों को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। वही आज विंध्य भवन में आयोजित की गई इस कार्यशाला में कई ऐसे प्रतिभागी भी शामिल हुए हैं जिन्हें इस योजना से लाभ भी प्राप्त हुआ है।













