Monday, March 16, 2026
38.1 C
Raipur

M.P News : जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबे दो युवक, दो दिन से जारी सर्च ऑपरेशन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के जमतरा स्थित नर्मदा नदी तट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नहाने के दौरान दो युवक नदी में डूब गए, जिनकी तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैहालांकि दो दिनों की तलाश के बाद भी अब तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को एक बार फिर नदी में सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा, ताकि लापता युवकों का पता लगाया जा सके।

घूमने के लिए नर्मदा तट पहुंचे थे पांच दोस्त

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पांच दोस्त हॉस्टल से घूमने के लिए जमतरा नर्मदा तट पहुंचे थेइस दौरान नदी में नहाने के दौरान हादसा हो गया।

नदी में डूबने वाले युवकों की पहचान अंबिकापुर निवासी जॉनी इक्का और अनूपपुर निवासी एडविन जॉर्ज विंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जॉनी सेंट अलायसियस इंजीनियरिंग कॉलेज, जबलपुर का छात्र था और कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। वहीं एडविन इंदौर में रहकर पढ़ाई करता था।

Read More : M.P News : ‘विजय शाह-कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी’ मामले में SIT की चौथी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश, कल होगी अहम सुनवाई

दोस्त से मिलने इंदौर से आया था एडविन

बताया जा रहा है कि एडविन कुछ दिन पहले ही इंदौर से अपने दोस्त जॉनी से मिलने जबलपुर आया थाशुक्रवार शाम करीब 3:45 बजे जॉनी, एडविन, नितिन, आकाश और अनीष जमतरा नर्मदा घाट पहुंचे थे।इनमें से आकाश और अनीष ने नहाने से मना कर दिया और वे नदी किनारे बैठ गए, जबकि बाकी तीन दोस्त नदी में नहाने के लिए उतर गए।

दोस्त को बचाने के प्रयास में डूबा युवक

नहाते समय अचानक जॉनी गहरे पानी में चला गया और डूबने लगाउसे बचाने के लिए नितिन और आकाश आगे बढ़े, लेकिन तेज बहाव के कारण वे भी संकट में फंस गए।

इस स्थिति को देखकर एडविन ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और नितिन आकाश को सुरक्षित बाहर निकाल लियाइसके बाद वह दोबारा जॉनी को बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन तेज जलप्रवाह के कारण वह खुद भी गहरे पानी में चला गया और दोनों युवक डूब गए।

दो दिन से जारी है तलाश अभियान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा।

शनिवार और रविवार को भी लगातार खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। अब सोमवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।यह हादसा इलाके में गहरी शोक की स्थिति पैदा कर गया है और परिवारों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Latest YouTube Shorts

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories