Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal News : ऑपरेशन अमानत की बड़ी सफलता….

Bhopal News : ऑपरेशन अमानत की बड़ी सफलता….

भोपाल। Bhopal News : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और जिम्मेदारी ने एक बार फिर यात्रियों का भरोसा जीत लिया है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को प्लेटफॉर्म पर लावारिस हालत में पड़ा एक ट्रॉली बैग मिला, जिसमें करीब 2 लाख रुपये कीमत के गहने—मंगलसूत्र, पायल और अन्य आभूषण मौजूद थे।

Bhopal News :  RPF जवानों ने तत्काल बैग को अपने कब्जे में लिया और “ऑपरेशन अमानत” के तहत उसके असली मालिक का पता लगाना शुरू किया। कुछ ही घंटों की मेहनत के बाद बैग की पहचान हो गई और दस्तावेज़ों के सत्यापन के साथ गवाहों की मौजूदगी में गहनों से भरा बैग असली यात्री को सौंप दिया गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता ‘ऑपरेशन अमानत’ का हिस्सा है, जो यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। RPF की त्वरित कार्रवाई से यात्री ने राहत की सांस ली और धन्यवाद ज्ञापित किया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें, और किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत सुरक्षा बल को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here