Jabalpur News : प्रेमी युगल से मारपीट, शादी करने पहुंचे थे कोर्ट, परिजनों ने कंट्रोल रूम के पास किया हंगामा

Sanjay Sahu
Jabalpur News :

Jabalpur News : जबलपुर। शहर के घंटाघर चौक इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शादी करने पहुंचे एक प्रेमी युगल से परिजनों ने जमकर मारपीट कर दी। रीवा के रहने वाले इस प्रेमी जोड़े को लेकर बताया जा रहा है कि वे बीते 15 दिनों से लापता थे और आज जिला न्यायालय में शादी के लिए पहुंचे थे।

Jabalpur News : नगर निगम में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निकले युगल को परिजनों ने पकड़ लिया, जिसके बाद कंट्रोल रूम के पास जोरदार हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, लेकिन इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रेमी युगल को सुरक्षा में रखा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *