Itarsi News: विनय मालवीय इटारसी /नर्मदापुरम : जिले में चोरी लूट की घटनाओं को लेकर बदमाश बेखौफ हो चुके हैं,उनमें पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है बुधवार को अपनी बाइक से नर्मदापुरम से बढ़ोंदिया कला गांव में ड्यूटी पर जा रहे पंचायत सचिव प्रभुदयाल तिवारी को अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में रास्ते में रोका और उतारकर उनके साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। घटना खेड़ला गांव के पास की बताई गई है। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित सचिव को जिला अस्पताल नर्मदापुरम पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल ने देहात थाना पहुंचकर अज्ञात चार बदमाशों के विरूध्द मामला दर्ज कराया।
Itarsi News: पंचायत सचिव तिवारी ने बताया कि वे सुबह नर्मदापुरम जनपद के ग्राम पंचायत बड़ोदिया कला में ड्यूटी पर जा रहे थे, इसी बीच नर्मदापुरम हरदा स्टेट हाइवे पर शनि मंदिर के सामने की सड़क पर कुछ दूरी पर ही खेड़ला गांव के पास चार अज्ञात बदमाशों ने मुझे रोका इसके बाद बिना कुछ कहे-सुने ही मुझे जमीन पर गिराकर मुझ पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की। मेरे द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने के बाद हमलावर भाग गए। जानलेवा हमले में मुझे सिर, दोनों पैर, कंधे, छाती और घुटने में चोट आई है।











