Thursday, February 26, 2026
32.2 C
Raipur

Iran Israel War : 700 गिरफ्तार, 3 को सरेआम फांसी, ईरान में मोसाद एजेंटों पर सबसे बड़ा एक्शन…..

तेहरान। Iran Israel War : ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले भीषण युद्ध के बाद भले ही संघर्षविराम (Ceasefire) हो गया हो, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अब भी चरम पर है। एक तरफ राजनीतिक बयानबाजियों का दौर तेज़ है, तो दूसरी ओर ईरान ने अपने भीतर मौजूद कथित इजरायली नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

Iran Israel War : बुधवार सुबह ईरान ने तीन कथित ‘मोसाद एजेंट्स’ को फांसी दे दी। इदरीस अली, आज़ाद शोजाई और रसूल अहमद रसूल पर इजरायल के लिए जासूसी करने और देश के भीतर हथियार पहुंचाकर हत्या की साजिश रचने का आरोप था। उरमिया शहर में दी गई इस सजा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि ईरान युद्ध के बाद भी सुरक्षा मोर्चे पर पूरी तरह से अलर्ट है। ईरानी मीडिया के अनुसार, इन तीनों को उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद दोषी ठहराया गया और फांसी की सज़ा दी गई। इससे पहले भी इसी सप्ताह कई अन्य आरोपियों को भी सख्त सजा दी जा चुकी है।

Iran Israel War

अंदरूनी नेटवर्क पर कार्रवाई, 700 गिरफ्तार

न केवल फांसी, बल्कि बड़े स्तर पर गिरफ्तारियों का सिलसिला भी जारी है। ईरान ने दावा किया है कि युद्ध के दौरान देश में मौजूद इजरायली गुप्त नेटवर्कों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। राज्य समर्थित समाचार एजेंसी ‘नूर न्यूज’ के अनुसार, अब तक 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर मोसाद से जुड़े होने, सैन्य ठिकानों की जानकारी साझा करने और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कई आरोपियों से अब भी पूछताछ जारी है और जल्द ही कुछ और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

‘शांति के बाद भी अस्थिरता’

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि युद्धविराम के बावजूद ईरान-इजरायल संघर्ष केवल सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं है। खुफिया एजेंसियों के जरिए अंदरूनी अस्थिरता पैदा करने और जवाबी कार्रवाई की यह रणनीति इस भू-राजनीतिक तनाव को और जटिल बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच साइबर और खुफिया स्तर की टकराव की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, जिससे क्षेत्रीय शांति एक बार फिर खतरे में पड़ सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories