Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh IPS Neetu Kamal- D Shravan posting: छत्तीसगढ़ के दो IPS अफसरों को...

IPS Neetu Kamal- D Shravan posting: छत्तीसगढ़ के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

IPS Neetu Kamal- D Shravan posting
IPS Neetu Kamal- D Shravan posting

IPS Neetu Kamal- D Shravan posting: रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी नीतू कमल और डी श्रवण को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में आईजी पद के लिए इंपैनल किया गया है।

IPS Neetu Kamal- D Shravan posting: नीतू कमल फिलहाल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, जबकि डी श्रवण राष्ट्रीय जांच एजेंसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने दोनों अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारियों के लिए चुना है।

IPS Neetu Kamal- D Shravan posting: गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में देशभर के 2001 से 2008 बैच तक के 67 आईपीएस अधिकारियों को आईजी और डीआईजी स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है। छत्तीसगढ़ के दोनों अधिकारियों का चयन राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here