Bacheli Crime News : बचेली में सट्टा कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 35 हजार से ज्यादा नकदी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Bacheli Crime News : बचेली : बचेली में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बचेली थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी से जुड़ी सामग्री और 35,175 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Bacheli Crime News : यह कार्रवाई दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम लगातार जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

Bacheli Crime News : पुलिस को 25 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बचेली के जे.डी. किराना स्टोर्स के पीछे सुनसान जगह पर एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना मिलते ही बचेली थाना और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

Bacheli Crime News : छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में कागज पर नंबर लिखते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम जयदेव अग्रवाल (45 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, अंधेरी चौक, बचेली बताया।

Bacheli Crime News : तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सट्टा-पट्टी की पर्चियां, अलग-अलग अंकों से लिखे दस्तावेज और 35,175 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Bacheli Crime News : आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 06 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस सट्टा कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Bacheli Crime News : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू, साइबर सेल उप निरीक्षक राम विलास नेगी, उप निरीक्षक रामकुमार जैन, सहायक उप निरीक्षक रामजी कुवंर, सोहन ठाकुर सहित थाना और साइबर टीम के कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अपराध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories