Ratlam assault case : धौसवास में गाड़ी सीज करने पहुंचे युवकों से विवाद, मारपीट के बाद चाकूबाजी; दो ग्रामीण घायल

VIKASH KHALKHO

Ratlam assault case : रतलाम। रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत धौसवास गांव में शनिवार को गाड़ी सीज करने पहुंचे दो युवकों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने पहले दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद युवकों पर चाकू निकालकर हमला करने का आरोप लगा है। इस चाकूबाजी में दो ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने दोनों युवकों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी सीज करने आए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ratlam assault case : थाने पर जमा हुए ग्रामीण, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नामली थाने पर एकत्रित हो गए थे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा युवकों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की जानकारी दिए जाने के बाद ही भीड़ शांत हुई।

Ratlam assault case : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश खाका (बाइट) ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियात के तौर पर धौसवास क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले से जुड़ी विस्तृत जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों और हमलावर की पहचान स्थापित की जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *