Indore Shop Fraud : इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दुकान किराए पर देने के नाम पर लाखों की ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति जब न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उल्टा उसी पर कार्रवाई कर दी।
Indore Shop Fraud : जानकारी के अनुसार, विजय नगर इलाके में स्थित एक दुकान मालिक ने एक ही दुकान को चार अलग-अलग लोगों को किराए पर देने का फर्जी एग्रीमेंट किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दुकान मालिक ने उससे मोटी रकम लेकर नकली दस्तावेज थमाए। जब उसने इस पूरे मामले की शिकायत विजय नगर थाने में की, तो पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे ही धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
READ MORE : Indore Fire Accident : पूजा का दीपक बना काल, थिनर गोदाम में आग से 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत…
पीड़ित ने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत और पक्षपातपूर्ण रवैये के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो मालिक और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उस पर ही केस बना दिया।
read more : Indore Murder Case : नाबालिग की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या….
मामले में एसीपी राजकुमार सराफ ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है, दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने विवादित दुकान और रेस्टोरेंट पर निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को न्याय दिलाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।











